{"_id":"6aca7489f7d8e7e5790ca738","slug":"extortion-of-50-000-demanded-to-allow-shop-operations-case-registered-following-court-order-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दुकान चलाने के बदले मांगी 50 हजार की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दुकान चलाने के बदले मांगी 50 हजार की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
परेड के पीपीएन कंपाउंड में दुकानदार ने भतीजे और उसकी पत्नी पर दुकान चलाने के बदले 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परेड निवासी नरेश केशरवानी ने बताया कि जुलाई 2026 में दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान जवाहर नगर निवासी भतीजा हिमांशू और उसकी पत्नी तान्या वहां पहुंचे और दुकान में जबरन घुसने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों ने अभद्रता की और दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। आरोप है कि इसी दौरान तान्या ने गल्ले से 16 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
नरेश के मुताबिक, उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समझाने के बावजूद दोनों नहीं हटे। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दोनों बेटों की हत्या करवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि हिमांशू और तान्या पहले भी दुकान व घर पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने हर महीने 50 हजार रुपये देने की मांग करते हुए ऐसा न करने पर रोज दुकान पर हंगामा करने की धमकी दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन