फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exports dropped by about 18 percent compared to last year

चमड़ा उद्योग: कानपुर में पिछले साल की तुलना में करीब 18 फीसदी और गिरा निर्यात

Sun, 17 Jan 2021 01:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Exports dropped by about 18 percent compared to last year
चमड़ा उद्योग की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर समेत देशभर में शनिवार से कोरोना का टीकाकरण भले ही शुरू कर दिया गया हो लेकिन यूरोपीय देशों में कोरोना का भय अब भी बरकरार है। जिसका असर शहर के चमड़ा उद्योग पर एक बार फिर पड़ा है। कानपुर समेत देश भर के चमड़ा और चमड़ा से जुड़े उत्पादों के निर्यात में बड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन


अकेले शहर में 2800 करोड़ का झटका लगा है। आगे भी इसमें सुधार की संभावना कम नजर आ रही है। कारोबारियों का कहना है कि सरकार को इस उद्योग को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। शनिवार को जारी निर्यात आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में 411.23 मिलियन डालर का निर्यात हुआ था।
विज्ञापन


जबकि इस साल 338.33 मिलियन डालर का निर्यात हुआ। जो पिछले साल की तुलना में 17.73 फीसदी कम है। जबकि अप्रैल 2019 से दिसंबर 2019 तक 3609.55 मिलियन डालर का निर्यात हुआ था। जबकि अप्रैल से दिसंबर 2020 तक 2353.45 करोड़ का निर्यात कानपुर समेत देश भर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि में करीब 34.80 फीसदी की गिरावट आई है। यह बहुत बड़ी गिरावट है। चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि शहर से बड़े पैमाने पर यूरोपीय देशों जैसे स्विट्जरलैंड, जर्मनी, फ्रांस,ब्रिटेन के अलावा अमेरिका आदि निर्यात किया जाता है।


अभी वहां पर कोरोना के चलते आर्थिक स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा पूरी क्षमता के साथ टेनरियों के न चलने से भी परेशानी है। लगातार निर्यात में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में इस उद्योग के सामने कई समस्याएं सामने आ रही हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। कानपुर में 20 हजार करोड़ का घरेलू बाजार है। जबकि पूर्व में 8 हजार करोड़ का निर्यात होता था। अब इसमें बड़े स्तर पर गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed