{"_id":"5e29c5d28ebc3e971b5bfa3a","slug":"explosion-while-correcting-mcb-in-power-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: पावर हाउस में एमसीबी सही करते समय धमाका, तीन कर्मी झुलसे, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: पावर हाउस में एमसीबी सही करते समय धमाका, तीन कर्मी झुलसे, एक की हालत गंभीर
Thu, 23 Jan 2020 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
धमाके के बाद अस्पताल में भर्ती कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में दही चौकी स्थित 400 केवी पावर हाउस के पैनल में एमसीबी (मिनिएचर सर्किट ब्रेकर) का काम करते समय अचानक धमाका हो गया, जिसमें तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
अधिशासी व सहायक अभियंता ट्रांसमिशन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। दही चौकी के 400 केवी पावर हाउस के पैनल में लगी एमसीबी खराब हो गई थी, जिसे ठेकेदार के कर्मचारी शहर के शेरअलीखेड़ा निवासी राजकुमार (30) पुत्र नन्हकू, अजगैन के सराय कटियान निवासी रामपाल (42) पुत्र जोधाप्रसाद व सरकारी कर्मचारी आजमगढ़ जिले के थाना जीएनपुर के गांव करमणी गड़ेरुआ निवासी अजीत सिंह (31) पुत्र अच्छेलाल ठीक कर रहे थे।
एमसीबी में काम करते समय अचानक धमाका हुआ और पैनल में करंट दौड़ गया। इससे तीनों कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। सब स्टेशन पर तैनात अन्य कर्मचारी तीनों को जिला अस्पताल लाए। यहां रामपाल के करीब 85 फीसदी झुलसने पर हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन पल्लव मुखर्जी, सहायक अभियंता फूलचंद्र व ठेकेदार अश्वनी यादव जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों घायलों का हालचाल लेने के बाद कानपुर रेफर हुए कर्मचारी का हालचाल जानने के लिए निकल गए। अधिकारियों व ठेकेदार ने डॉक्टरों से अच्छे से अच्छा इलाज करने की बात कही। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन पल्लब मुखर्जी ने बताया कि एमसीबी में काम करते समय धमाका हुआ है। तीन कर्मचारी झुलसे हैं। जिसमें दो ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे थे। तीनों का इलाज चल रहा है।