{"_id":"57e0347c4f1c1ba269a82a32","slug":"explosion-in-biscuit-factory-3-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट फैक्ट्री में विस्फोट, 3 मरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्कुट फैक्ट्री में विस्फोट, 3 मरे
टीम डिजिटल/अमर उजाला,कानपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उन्नाव में दही चौकी के पास एक बिस्कुट फैक्ट्री में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट में 3 मजदूरों के मारे जाने की खबर मिली है। 'कोसा इंटरनेशनल' नामक फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। फैक्ट्री में कुत्तों के बिस्कुट बनाए जाते थे। शुरुआती तौर बताया जा रहा है कि लापरवाही के चलते यह विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विस्फोट से संबंधित जानकारी मिली है कि फैक्ट्री में पहले एक सिलेंडर में धमाका हुआ, इसके बाद पास ही लगे दूसरे सिलेंडर से तेजी से गैस रिसाव होने लगा। इसके तुरंत बाद दूसरा धमाका हुआ। मजदूर धमाका स्थल के नजदीक ही काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विस्फोट इतना जोरदार था कि पास की दीवार भी ढह गई। मरने वाले मजदूरों के नाम सुनील यादव (32), भगत सिंह(25) व विनोद कुमार(28) हैं। इनमें से दो भगत सिंह और विनोद कुमार कानपुर के रहने वाले थे जबकि सुनिल यादव फतेहपुर थाना क्षेत्र बरहान के रहने वाले थे।
विज्ञापन