{"_id":"6ada6e6c0aaf9d7069089aa7","slug":"explored-the-possibility-of-making-lal-imli-an-it-hub-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1690782-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लाल इमली को आईटी हब बनाने की संभावनाएं तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लाल इमली को आईटी हब बनाने की संभावनाएं तलाशी
विज्ञापन
कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को लाल इमली मिल का निरीक्षण कर उसके पुनरुद्धार की संभावनाएं तलाशी। करीब एक घंटे तक परिसर में रहे सांसद ने लाल इमली सहित कानपुर की बंद औद्योगिक इकाइयों को आईटी हब और अन्य रोजगारपरक परियोजनाओं के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वय से ठोस कार्ययोजना बने। इसके लिए विशेष कमेटी, नोडल अधिकारी और प्रत्येक चरण की समयसीमा तय की जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने मिल की समस्याएं बताते हुए ज्ञापन सौंपा। लाल इमली मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 से वेतन बकाया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने मांग की कि मिल तत्काल चालू कराई जाए, अन्यथा 2007 के वेतनमान के अनुसार पीएसयू-बी कंपनी के तहत वीआरएस दिया जाए।
उन्होंने 2013 से लंबित अवकाश नकदीकरण, 2018-19 से बकाया बोनस, मेडिकल सुविधा, वेतनमान पूरा होने पर अगला वेतनमान, सुपरवाइजर से नीचे के कर्मचारियों को पांचवें वेतनमान का लाभ और अनुशासनात्मक मामलों में रुका वेतन जारी करने की मांग भी उठाई। अजय सिंह के अनुसार सांसद ने बताया कि बीआईसी और एनटीसी की मिलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।