{"_id":"587333744f1c1b1729ba8908","slug":"expiring-passport-in-february-2018-not-allow-to-hajj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरवरी 2018 में एक्सपायर होने वाले पासपोर्ट से हज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी 2018 में एक्सपायर होने वाले पासपोर्ट से हज नहीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:31 PM IST
सार
- 28 फरवरी के बाद एक्सपायर हो रहे पासपोर्ट पर ही आवेदन मान्य
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
यदि आप हज यात्रा करने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं और आपका पासपोर्ट 28 फरवरी 2018 तक एक्सपायर हो रहा है तो आवेदन मान्य नहीं होगा। ऐसी स्थिति में पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लें। यह निर्देश विदेश मंत्रालय से जारी किया गया है। बता दें हज आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विदेश मंत्रालय से सर्कुलर जारी
डेमो
अखिल भारतीय खुद्दाम हज समिति के अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि विदेश मंत्रालय से इस आशय से संबंधित सर्कुलर जारी हुआ है। जिसका पासपोर्ट अगले साल फरवरी में एक्सपायर हो रहा है, वे पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हज आवेदन करने वालों के पासपोर्ट नवीनीकरण के काम में आई तेजी
डेमो
इसके लिए उन्हें एलआईयू जांच से छूट दी गई है। विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट अनुभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी अरुण कुमार चटर्जी ने सभी पासपोर्ट कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वह हज आवेदन करने वालों के पासपोर्ट नवीनीकरण का काम तेजी से करें। इसके लिए जो भी जरूरी प्रक्रिया है, उसे प्राथमिकता से निपटाया जाए।