{"_id":"6a99e203b53c56ddfe063b02","slug":"experts-from-iit-and-an-austrian-university-will-conduct-research-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1639368-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी और ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ करेंगे शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी और ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ करेंगे शोध
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ मेटलर्जी और मटेरियल साइंस में नई तकनीक विकसित करने और नवाचार के लिए ऑस्ट्रिया की मोंटानयूनिवर्सिटी लियोबेन के वैज्ञानिकों के साथ काम करेंगे।
बुधवार को ऑस्ट्रिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने संस्थान क भ्रमण किया। निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और इंटरनेशनल रिलेशंस की डीन प्रो. बुशरा अतीक के साथ चर्चा की। कार्यक्रम के तहत दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं को एक-दूसरे के यहां शोध, प्रोजेक्ट और अकादमिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा।
अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाएं, नई तकनीक और वैश्विक शोध वातावरण से जुड़ सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल में यूनिवर्सिटी के मेटलर्जी विभाग के प्रोफेसर और स्टील मेकिंग विशेषज्ञ प्रो. क्रिश्चियन बर्नहार्ड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर सैयद मोहम्मद रजा गोल्डनसाज आईआईटी आए। दोनों संस्थानों ने अकादमिक और शोध कार्याें की संभावनाओं पर बातचीत की।