फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exhibition on the life journey of the Prime Minister organized during Seva Pakhwada

Kanpur News: सेवा पखवाड़े में प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी का आयोजन

Fri, 19 Sep 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Exhibition on the life journey of the Prime Minister organized during Seva Pakhwada
रूरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। गुरुवार को गणेशगंज वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर के पास प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान व मदन पांडेय ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के जीवन से संबंधित चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही भारत के विकास, संस्कृति, सभ्यता व धार्मिक पटल में भारत को विश्व गुरू बनाए जाने सहित योजनाओं की जानकारी अंकित की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए कृषि क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए कौशल मिशन से जोड़ने का काम किए जाने के साथ खेल को बढ़ावा दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। वहीं, लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने को हर घर तिरंगा अभियान चलाया। भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य किए हैं। यहां चेयरमैन रामजी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, पुच्चु, रजोल, अंशुल, अर्चना, मीनू, कीर्ति, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed