{"_id":"6ac804ce836c4202a00ad914","slug":"executive-committee-meeting-today-preparations-underway-to-seek-a-response-from-the-municipal-commissioner-kanpur-news-c-362-1-ka11002-158296-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार्यकारिणी की बैठक आज, नगर आयुक्त से जवाब-तलब की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार्यकारिणी की बैठक आज, नगर आयुक्त से जवाब-तलब की तैयारी
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को एक बार फिर महापौर और नगर आयुक्त को आमने-सामने लाएगी। पिछली बैठक में मंगल भवन, सफाई व्यवस्था के निजीकरण और कन्वेंशन सेंटर जैसे मु्द्दों पर हुई तीखी नोकझोक हुई थी। अब फिर से इन तीन प्रमुख मुद्दों पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से जवाब मांगा जाएगा।
महापौर प्रमिला पांडेय की ओर से खास तौर पर इन्हीं सवालों के जवाब के लिए बैठक बुलाई गई है। महापौर का आरोप है कि नगर निगम में कई फैसले कार्यकारिणी और सदन को विश्वास में लिए बिना किए जा रहे हैं। शुक्रवार की बैठक में मंगल भवन की व्यवस्था, सफाई के निजीकरण और कन्वेंशन सेंटर से जुड़े निर्णयों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा जाएगा। बता दें कि सात अक्तूबर को हुई बैठक में नगर आयुक्त ने महापौर के तीन सवालों का जवाब देने के लिए दो दिन का समय मांगा था। इसके बाद दोबारा कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया था।