{"_id":"6a49697f490b081a7a01c386","slug":"excise-inspector-found-the-liquor-shop-open-ahead-of-schedule-returned-without-taking-action-kanpur-news-c-220-1-akb1007-145292-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समय से पहले आबकारी निरीक्षक को \nखुला मिला ठेका, बिन कार्रवाई के लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समय से पहले आबकारी निरीक्षक को खुला मिला ठेका, बिन कार्रवाई के लौटीं
Sun, 05 Jul 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के अकबरपुर रोड स्थित एक शराब ठेका के बगल में खुली कैंटीन में शासन की ओर से निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर शनिवार को जांच करने पहुंची आबकारी निरीक्षक को ठेका समय से पहले खुला मिला। आबकारी अधिकारी बिना कार्रवाई वापस लौट गईं।
आबकारी निरीक्षक आशा सिंह शनिवार सुबह 9:50 बजे के करीब नगर के अकबरपुर स्थित एक देसी शराब ठेका पर पहुंचीं। यहां उनको शराब ठेका और ठेका के बगल में संचालित कैंटीन भी खुली मिली।
आबकारी निरीक्षक जांच करने के बाद ठेका बंद करवाए बिना ही वापस लौट गईं। रूरा निवासी दिलीप कुमार, मल्लाहनपुर निवासी सुरेंद्र व इकघरा निवासी अंकित सिंह आदि ने बताया कि शासन की ओर से शराब ठेका खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित है तो ठेका के अधीन संचालित हो रही कैंटीन पर यह समय सीमा लागू होनी चाहिए। समय से पहले कैंटीन खुल जाने यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह एक्स हैंडल पर एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें लोगों ने रूरा के अकबरपुर स्थित देसी शराब ठेका पर तय समय से पहले सुबह सात बजे महंगे दामों पर शराब बेचने का आरोप लगाया था। हालांकि वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
आबकारी निरीक्षक आशा सिंह से निरीक्षण को लेकर जानकारी चाही गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जिला आबकारी अधिकारी संजय यादव ने बताया कि उनकी ड्यूटी टीईटी परीक्षा में लगी थी। इसके चले उन्हें समय से पहले शराब ठेका की कैंटीन का संचालन होते मिलने की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।