फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Examinations in 481 centers from today

481 केंद्रों में परीक्षा शुरु: आब्जर्वर की मौजूदगी में तीन पालियों में परीक्षा, बिना मास्क प्रवेश नहीं

Fri, 16 Jul 2021 10:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Jul 2021 10:08 AM IST
सार

कोरोना की वजह से लेट हुए सत्र के कारण इस बार रविवार को भी परीक्षाएं कराई जाएंगी। इस बार तीन पालियों परीक्षाएं होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 9.30, दूसरी 11 से 12.30 बजे और तीसरी 2 से 3:30 बजे तक की पाली में परीक्षा होगी।
 

विज्ञापन
Examinations in 481 centers from today
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल

विस्तार

कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विवि की स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। 481 केंद्रों में करीब साढ़े चार लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। परीक्षाओं में पहली बार आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले तक परीक्षा फार्म भरकर जमा करने वाले छात्रों को भी परीक्षा देने का मौका मिला है। कोरोना की वजह से लेट हुए सत्र के कारण इस बार रविवार को भी परीक्षाएं कराई जाएंगी। इस बार तीन पालियों परीक्षाएं होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 9.30, दूसरी 11 से 12.30 बजे और तीसरी 2 से 3:30 बजे तक की पाली में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


पहली बार डेढ़ घटे की परीक्षा रहे रही है। हर विषय का एक ही पेपर होगा। परीक्षाएं चार अगस्त तक चलेंगी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि बिना मास्क के छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी। हर परीक्षा के बाद केंद्र को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आधे घंटे पहले से प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। 15 मिनट के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दे रहा मौका
विश्वविद्यालय के 25 कॉलेजों के करीब 10 हजार छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने दो दिन पहले परीक्षा फार्म भरे हैं। कोर्ट के आदेशानुसार विवि इनको भी परीक्षा देने का मौका देगा, लेकिन परिणाम कोर्ट की अनुमति के बाद ही जारी किया जाएगा। परीक्षा शुल्क पर विलंब शुल्क लगाने पर छात्र कोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आदेश दिया था कि 14 जुलाई तक 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed