{"_id":"5c39d9ebbdec227376726874","slug":"exam-slover-catch-in-kanpur-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना भाई दे रहा था परीक्षा पुलिस ने ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना भाई दे रहा था परीक्षा पुलिस ने ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश
Sat, 12 Jan 2019 10:21 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
डिवाइस देखते पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के दौरान सचल दल ने एक मुन्ना भाई को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। वह डिवाइस के माध्यम से परीक्षा के प्रश्न हल कर रहा था। सचल दल ने उसे पकड़कर कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित नलकूप चालक (सामान्य चयन) परीक्षा के दौरान शनिवार को कानपुर में 62 केंद्रों पर नलकूप चालक परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा चली। इस दाैरान 21 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों पर जांच की। डीएवी इंटर कालेज में बने केंद्र में एक अभ्यर्थी पर सचल दल को संदेह हुआ।
सचल दल में शामिल शिक्षक व अधिकारी ने उसकी तलाशी ली तो अभ्यर्थी के पास एक डिवाइस बरामद हुई। पूछताछ के बाद सचल दल ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डिवाइस कब्जे में लेकर जांच की। पकड़ा गया अभ्यर्थी इलहाबाद का निवासी बताया जा रहा है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। डीएवी इंटर कालेज के प्रिंसिपल ने पुलिस को संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ तहरीर दी है।