फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   exam

शुभम की 111वीं और अंकित की 563वीं रैंक आई

Thu, 06 Aug 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
exam
exam - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। तहसील क्षेत्र के दो युवकों ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अमरौधा में बहेरी माह गांव के एक किसान परिवार से जुड़े शुभम कटियार ने 111 वीं रैंक और मलासा के निगोही निवासी एक साधारण परिवार के अंकित संखवार ने 563 वीं रैंक हासिल की है। नतीजे घोषित होने के बाद दोनों के गांवों में खुशी है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन

शुभम ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई है। 12वीं के बाद पहले प्रयास में आईआईटी में सफल होकर बीटेक के दौरान ही आईएएस की तैयारी करते रहे। उन्होंने बताया कि आईएएस की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं की। सेल्फ स्टडी से मुकाम हासिल किया है। शुभम के पिता शैलेंद्र कटियार भी होनहार थे।
विज्ञापन

वह पुणे में एक संस्था में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। 1992 बैच के एनएसआई से पास आउट हैं। मलासा के कुटरा निवासी लालाराम संखवार ने बताया कि उनका परिवार कानपुर में रहता है। उनकी पत्नी रामश्री सरकारी अस्पताल उन्नाव से एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उनके बेटे अंकित ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पास करके जेएनयू दिल्ली में पढ़ाई की है। अब यूपीएससी की परीक्षा पास की है।

exam

exam- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed