फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   exam

परीक्षकों की गैरहाजिरी से मूल्यांकन कार्य में तेजी नहीं

Fri, 08 May 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
exam
अकबरपुर मूल्यांकन केंद्र पर कॉपी जांचते परीक्षक। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। परीक्षकों की गैरहाजिरी से यूपी बोर्ड की कापियां जांचने में तेजी नहीं आ रही है। अकबरपुर में 7810 और पुखरायां में 6761 कापी जांची गई।
विज्ञापन

अकबरपुर इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 30 कमरों में कॉपियां जांची जा रही हैं। मूल्यांकन केंद्र को एक लाख 32 हजार 758 कॉपियां आवंटित की गई थी। पूर्व में 37090 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। मंगलवार को फिर से मूल्यांकन शुरू किया गया है। गुरुवार को 34 डीएचई व 126 परीक्षक मूल्यांकन के लिए केंद्र पर पहुंचे।

डीआईओएस अरविंद द्विवेदी ने बताया कि अकबरपुर में तीन दिन में 14157 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। उधर, पुखरायां के स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तीसरे दिन गुरुवार को परीक्षकों की संख्या बढ़ गई। 28 डिप्टी हेड व 114 परीक्षकों ने मिलकर 6761 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। उप नियंत्रक रति वर्मा ने बताया उनके केंद्र में बहिष्कार का असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed