फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ex cabinet minister of up op rajbhar statement on bjp government

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उगली आग कहा ‘आरक्षण के नाम पर सरकार कर रही पिछड़ों का शोषण’

Mon, 19 Aug 2019 03:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 19 Aug 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
ex cabinet minister of up op rajbhar statement on bjp government
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
औरैया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र व राज्य सरकार आरक्षण के नाम पर अति पिछड़ों और पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि इन वर्गों के लोगों को एकजुट होने का समय आ गया है। एलजी गार्डन में पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग और अति पिछड़ों का शोषण भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के नाम पर कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

17 जातियों को अनुसूचित जातियों को शामिल कराने के विषय में झूठ बोला गया

कहा कि इस सरकार इन वर्गों को कुछ भी देने का काम नहीं किया है बल्कि लगातार उनका शोषण करती आ रही है। कहा कि सबसे प्रमुख उदाहरण है कि 17 जातियों को अनुसूचित जातियों को शामिल कराने के विषय में झूठ बोला गया।

सामाजिक न्याय समिति (आरक्षण का वर्गीकरण) की रिपोर्ट लागू करने के नाम पर झूठ बोलकर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जीता। कहा कि अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए जागरूक होना होगा।

इसके लिए उन्हें एकजुट होने की आवश्यकता है। अब ये वर्ग भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे।  विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद्र प्रजापति ने कहा कि 2022 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के लोग एकजुट होकर इस सरकार को हटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed