{"_id":"67e30d449ff7cfb35606089c","slug":"every-second-youth-who-gave-the-interview-got-a-job-kanpur-news-c-362-1-ka11002-121111-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साक्षात्कार देने वाले हर दूसरे युवा को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साक्षात्कार देने वाले हर दूसरे युवा को मिली नौकरी
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य पर राजकीय आईटीआई, पांडुनगर में तीन दिवसीय रोजगार मेला और कौशल विकास प्रदर्शनी का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसमें 13 कंपनियों के प्रतिनिधि 2000 से ज्यादा नौकरियों के मौके लेकर आए हैं। पहले दिन 550 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। इनमें से हर दूसरे यानी 227 युवाओं को नौकरियां मिल गईं।
मेले का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला व जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनियां सेल्स, मार्केटिंग, इंश्योरेंस एडवाइजर, हेल्प, वेल्डर, इलेकि्ट्रिशियन,मशीनिष्ट,सिलाई कारीगर आदि पदों के लिए नौकरी लेकर आईं। अलग-अलग नौकरियों के लिए 11 से लेकर 25 हजार रुपये तक का मानदेय था।
कौशल विकास प्रदर्शनी में प्रशिक्षार्थियों के तकनीकी और नवाचार से जुड़े मॉडलों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में तोप का मॉडल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर सेवायोजन के संयुक्त निदेशक आरके मौर्या, नोडल अधिकारी नीति मिश्रा, सहायक निदेशक (सेवायोजन) उज्जवल कुमार सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा, आईटीआई बिल्हौर के प्रधानाचार्य मयंक मिश्रा एवं प्रधानाचार्य योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।