फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even after the instructions of the government, the arbitrariness of the private school operators, the children reached the school chilling

शासन के निर्देश के बाद भी निजी विद्यालय संचालकों की मनमानी, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Thu, 06 Jan 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even after the instructions of the government, the arbitrariness of the private school operators, the children reached the school chilling
माती में छुट्टी के बाद ठिठुरते हुए घरों को जातीं छात्राएं। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कड़ाके की ठंड व कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 तक के सभी स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले में निजी संस्थान शासन के आदेश को ताक पर रखे हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह से नौनिहालों को ठंड में भी ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। बुधवार को मुंगीसापुर, अकबरपुर, पुखरायां, रूरा आदि स्थानों पर बच्चे ठंड में कांपते हुए स्कूल जाते दिखे। बर्फीली हवा चलने से शीतलहर का प्रकोप है।
विज्ञापन

बुधवार को बदली व कोहरा छाने रहने से जिले में धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाएं चलने से गलन रही। ठंड व कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सरकारी स्कूलों में पालन तो हो रहा है लेकिन निजी संस्थान इसे नहीं मान रहे हैं। मुंगीसापुर क्षेत्र में बुधवार को कई प्राइवेट स्कूल खुले दिखे। बीईओ शिवबोधन वर्मा ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

इसी प्रकार अकबरपुर में भी कुछ निजी स्कूल खुले तो बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय जाते दिखे। पुखरायां व रूरा में भी निजी संस्थानों ने विद्यालयों को बंद नहीं किया। सर्दी के चलते स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। इसके बावजूद कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों की जानकारी कर उन्हें बंद कराया जाएगा। - सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed