फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eve teasing, seven injoured

छेड़छाड़ के विवाद में फायरिंग, सात घायल

Sat, 25 Apr 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 25 Apr 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
उत्तरीपुरा कस्बे के भड़िया सुराबलपुर गांव में गुरुवार शाम को मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने शुक्रवार को गोलीबारी की शक्ल ले ली। गांव में कई राउंड फायरिंग से अफरा-तफरी फैल गई।
विज्ञापन


गोली चलने से दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। ग्रामीण कई घंटे घरों में दुबके रहे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने  सभी घायलों को सीएचसी भेजा। पुलिस ने गोली चलाने वाले बुजुर्ग सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भड़िया सुराबलपुर निवासी टेंपो चालक श्याम पुत्र  प्रेमचंद्र ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। आरोप है कि गांव के ही संतोष पांडे पुत्र रमेश चंद्र और संजय पुत्र रामदास ने घर में घुसकर टेंपो चालक की पत्नी से छेड़छाड़ की और उसका गाल काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब इसकी शिकायत करने उनके घर गया तो दोनों युवकों ने परिजनों के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस गांव में पहुंचकर मामला शांत कराया और दोबारा बवाल न करने की हिदायत दी थी। इधर, रिपोर्ट दर्ज होने से खीजे संतोष और संजय के परिजनों ने शुक्रवार सुबह से ही गांव में घूम-घूमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि सुबह अमित, सतोष और संजय कई बार श्याम के घर गए और उससे ऊसर में निपटने की धमकी दी। जिस पर परिवार के ही बुजुर्ग गणेश चंद्र पांडे ने सभी को शांत रहने की बात कहकर घर लौटा दिया।

 कुछ देर बाद सभी दोबारा लौट आए और ईट-पत्थर चलाने लगे। इससे घर के सभी लोग अंदर की ओर भागे। टेंपो चालक के बाबा महेश चंद्र पांडे पुत्र रामाधार ने आत्मरक्षा के लिए छत पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्थर चला रहे लोगों पर फायर करना शुरू कर दिया। गोली चलने से पत्थर चला रहे लोग जान बचाने के लिए भागकर प्रमोद पांडे के घर में घुस गए।

गोली लगातार चलती रही। जिससे पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार (50) पुत्र राम शरण, दीपक उर्फ भोला (25) पुत्र  प्रमोद कुमार, श्याम (25) पुत्र प्रेमचंद्र, रवी (18) पुत्र राम प्रकाश, संतोषी (15) और अमिता (13) पुत्रीगण राम प्रकाश बुरी तरह घायल हो गए। प्रमोद के सिर में गोली लगने से वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा।


 गांव वालों ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि मामूली रूप से घायल अमित पांडे पुत्र अनूप पांड को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में रखा। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि भड़िया सुराबलपुर गांव में गुरुवार को छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने से खीजे दूसरे पक्ष ने घटना को अंजाम दिया है। गोलीकांड में प्रयोग की गई लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed