फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eve teasing by principle in school

स्कूल में छाेटी बच्चियाें के साथ प्रिंसिपल करता था गंदी हरकतें फिर एेसे खुल गई पाेल

Tue, 28 Mar 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
eve teasing by principle in school
स्कूल प्रिंसिपल द्वारा बच्चियाें के साथ किया जाता था अश्लील हरकतें
कानपुर के बिठूर के प्रेमपुर कछार गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल मुईद पर स्कूल की नाबालिग छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। सोमवार को छात्राओं के शिकायत करने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

 

पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अनवरगंज के दलेलपुरवा निवासी अब्दुल मुईद (59) शिक्षक है। इस वक्त वह प्रेमपुर कछार स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है।

विज्ञापन

 

इस स्कूल में गांव के तमाम लोगों के बच्चियां पढ़ती हैं। गांव के एक व्यक्ति की 10 और 8 वर्ष की दो बच्चियां पांचवीं और तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं। सुबह उनकी बड़ी बेटी स्कूल से घर लौटी। उसने अपनी मां को बताया कि प्रधानाध्यापक उसके संग अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करते हैं। छोटी बेटी ने भी यही शिकायत मां से की। बेटियों की बात पर परिजनों को यकीन नहीं हुआ। उन्होंने बेटियों के संग पढ़ने वाली दो और बच्चियों से पूछताछ की। दोनों ने इस बात की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों ने बताया कि प्रधानाध्यापक टॉफी व बिस्कुट खिलाने के बहाने पास बुलाकर शारीरिक छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं। इसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। प्रधानाध्यापक को स्कूल से घसीटकर पीटने की कोशिश की। अभिभावकों और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर थाने ले आए।


 

 

एसओ के मुताबिक दो बहनों समेत चार बच्चियों के घरवालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया गया है। साथ ही बीएसए को प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है। सस्पेंड किया जाएगा पता चला है कि प्रधानाध्यापक छात्राओं से स्कूल परिसर में अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया जाएगा। -  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed