फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah : young man was kidnap by teenager, Police arrested

इटावा: लखनऊ से किशोरी को अगवा करके अलीगढ़ ले जा रहा था युवक, पुलिस ने रोडवेज बस में छापा मार किया अरेस्ट

Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Etawah : young man was kidnap by teenager, Police arrested
यूपी पुलिस
लखनऊ से किशोरी को अगवा करके ले जा रहे युवक को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ लखनऊ के विकासनगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। लखनऊ पुलिस की सूचना पर सैफई में एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस रोककर उसे पकड़ा गया। विकास नगर पुलिस को सूचना देकर किशोरी और युवक को उनके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे धर्म की किशोरी को अलीगढ़ लेकर जा रहा था। शनिवार रात लखनऊ पुलिस ने एसएसपी आकाश तोमर को सूचना दी कि एक युवक किशोरी को लखनऊ से अगवा करके रोडवेज बस से अलीगढ़ जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सैफई के सीओ चंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव पुलिस बल संग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने रोडवेज बसों की चेकिंग शुरू की। शनिवार की रात 10 बजे अलीगढ़ डिपो की बस में किशोरी के साथ युवक से पूछताछ की। सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नाम पता पूछने के बाद लखनऊ से मिली सूचना पर अलीगढ़ जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शमशाद मार्केट बदरबाग मोहल्ला निवासी नदीम (19) पुत्र मोहम्मद जहीद को हिरासत में लेते हुए विकासनगर थाना क्षेत्र की ही किशोरी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास नगर थाना पुलिस भी आरोपी युवक का पीछा करते हुए आ रही थी। थाना पुलिस की सूचना पर वह सैफई पहुंची और रात 3 बजे आरोपी युवक व किशोरी को अपने साथ ले गई। आरोपी नदीम के खिलाफ विकास नगर थाना में किशोरी के परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को उसके अलीगढ़ जाने की पक्की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। किशोरी गैर धर्म की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed