फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah will get 500 -bed super specialty hospital gift, CM will launch, Preparations complete

UP: इटावा को मिलेगी 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, सीएम करेंगे शुभारंभ...तैयारियां पूरी

Wed, 06 Mar 2024 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Mar 2024 09:37 AM IST
सार

Etawah News: सपा के गढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पहुंच रहे हैं। यहां सीएम योगी 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Etawah will get 500 -bed super specialty hospital gift, CM will launch, Preparations complete
500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात देंगे। वह पौने 12 बजे सैफई मेडिकल कॉलेज परिसर में अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए बीते दो दिनों से लगातार जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ था।

विज्ञापन

500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से सैफई व सैफई के आसपास चप्पा चप्पा पर पुलिस की तैनाती की गई है। सैफई हवाई पट्टी से लेकर के सफाई तक पुलिस की तैनाती की गई है। चारों तरफ बैरिकेडिंग का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदारों के लिए गेट नंबर-दो और गेट नंबर- तीन से प्रवेश  सुनिश्चित किया गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed