फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Villagers surrounded and beat up electricity checking team, broke glass of cars with sticks

Etawah: बिजली चेकिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा, कारों के लाठी डंडों से शीशे तोड़े, छीन लिए मोबाइल

Sat, 01 Feb 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Feb 2025 10:36 PM IST
सार

Etawah News: बिजली चेकिंग टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कारों के लाठी डंडों से शीशे तोड़ दिए। टीम में शामिल तीन जेई ने मौके से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
Etawah: Villagers surrounded and beat up electricity checking team, broke glass of cars with sticks
कारों के लाठी डंडों से शीशे तोड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव भटपुरा में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर कर मारपीट कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने टीम के कारों के शीशे तोड़ दिए। मोबाइल छीन लिए। चेकिंग टीम में शामिल तीन जेई व अन्य कर्मचारी जैसे तैसे जान बचाकर गांव से बाहर निकले और सैफई थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




शनिवार को बिजली विभाग के जेई विजय शंकर, राजेश प्रसाद व रामचंद्र लाइन मेन व अन्य बिजली कर्मियों के साथ एक बोलेरो व एक कार में सवार हो कर बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाने व बकाया वसूली के लिए भटपुरा गांव पहुंचे। टीम ने यहां पहुंचकर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। यह देख गांव के लोग एकत्रित हो गए। चेकिंग के दौरान जब टीम गांव के रणवीर सिंह यादव के घर पहुंची तो वहां बिना किसी स्वीकृत विद्युत संयोजन के कटिया के से अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। टीम ने जब इस पर आपत्ति जताई और कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की। तभी परिवार के लोग इसका विरोध करने लगे। जब टीम ने विरोध के बाद भी कार्रवाई जारी रखी तो परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और भीड़ ने टीम को घेर लिया।
विज्ञापन


इसी बीच लोगों ने टीम के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। वहीं गुस्साए लोगों ने टीम की दोनों कारों को निशाना बनाते हुए लाठी डंडों से उनके शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों ने जेई और टीम के लोगों के मोबाइल भी छीन लिए। जैसे तैसे टीम ने मौके से गाडियों से भागकर जान बचाई। इसके बाद टीम सीधे सैफई थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई विजय शंकर की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार नामजद शीलू, लविश यादव, अंकित यादव व जयप्रकाश यादव के बेटे के साथ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट करना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed