{"_id":"67b2cb048558271323015a7a","slug":"etawah-three-people-died-in-a-car-collision-with-a-truck-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, कुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, कुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी
Mon, 17 Feb 2025 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:10 AM IST
सार
Etawah News: प्रयागराज कुंभ से स्नान करके लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज कुंभ में स्नान करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। ग्राम उतारदा तहसील थाना नदबाई जिला भरतपुर राजस्थान के किसान बच्चू सिंह, पत्नी कमलेश, परिवार की लीला देवी, मोहन और राजकुमारी के साथ कार से प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वह घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर ग्राम नगला कन्हई के पास सुबह लगभग सात बजे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चू सिंह, पत्नी कमलेश, परिवार की लीला देवी की मौत हो गई। मोहन और राजकुमारी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और हाईवे की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन