फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

Etawah News: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का डांडिया-गरबा महोत्सव संपन्न

Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
etw news
फोटो 29::::कुर्मी क्षत्रिय महासभा के डांडिया में हिस्सा लेते दंपत्ति। स्रोत स्वयं
इटावा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की इटावा इकाई की नारीशक्ति टीम ने 17 अक्तूबर को देवी आराधना एवं डांडिया-गरबा महोत्सव मनाया। यह आयोजन नवरात्र के पावन अवसर पर साईं उत्सव गार्डन में धूमधाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मां गौरी की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महोत्सव में 200 से अधिक महिला-पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान शहर के एक वृद्धाश्रम की नौ माताओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य किया। पुरुषों और बच्चों ने भी डांडिया नृत्य का आनंद लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद इटावा की अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आगंतुकों के लिए जलपान और रात्रिभोज की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव की रूपरेखा महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. स्नेहलता उमराव ने तैयार की। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन भी किया। महासभा की इटावा इकाई के मैनेजमेंट ग्रुप ने तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चार वर्षों के अंतराल में आयोजित यह पहला महोत्सव उत्साह और भक्ति के बीच यादगार बन गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed