फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Student made to stand like a rooster for asking permission to drink water

Etawah: पानी पीने के लिए अनुमति मांगने पर छात्र को मुर्गा बनाया, तंबाकू-बीड़ी मुंह में डालकर किया बेहोश

Wed, 30 Jul 2025 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में पानी पीने के लिए अनुमति मांगने पर शिक्षक के छात्र को तालिबान सजा दे डाली। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्र को मुर्गा बनाने और तंबाकू-बीड़ी मुंह में डालकर बेहोश करने का आरोप है।

विज्ञापन
Etawah: Student made to stand like a rooster for asking permission to drink water
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी पीने के लिए कक्षा से निकलने की अनुमति मांगने पर प्रधानाध्यापक ने कक्षा चार के छात्र को मुर्गा बना दिया। आरोप है कि इस बीच प्रधानाध्यापक ने छात्र के मुंह में बीड़ी और तंबाकू भी डाल दी। इससे छात्र बेहोश हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभिभावकों ने शिक्षक पर विद्यालय में ही नशा करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छोटेलाल प्रजापति निवासी नगला गंगे ने थाने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनके साले का बेटा शिवा (10) कक्षा चार में गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। बुधवार को वह पानी पीने के लिए प्रधानाध्यापक सुनील निवासी बागपत से अनुमति मांगने गया तो प्रधानाध्यापक का पारा चढ़ गया। आरोप है कि उन्होंने शिवा को पीटकर मुर्गा बना दिया। इसके बाद उसके मुंह में जबरन बीड़ी और तंबाकू डाल दी। इससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर छात्र दोपहर बाद दीवार फांदकर घर पहुंचा और बुआ गीता देवी को आपबीती बताई।
विज्ञापन


बुआ गीता का आरोप है कि वह जब अमानवीय व्यवहार का करण पूछने विद्यालय पहुंची तो तो आरोपी ने उन्हें भी बेल्ट दिखाते हुए दौड़ा लिया। यह देखकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। इस पर शिक्षक स्कूल के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। ग्रामीणों ने बीएसए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 123(1) (हानिकारक पदार्थ से नुकसान पहुंचाना) और 127(2) (गलत तरीके से कैद करना) की धाराओं में देर शाम रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ भरथना अतुल प्रधान ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं, प्रधानाध्यापक सुनील ने बताया दो दिन पहले छात्र ने गलती की थी इसलिए पिटाई की है। सिर्फ कान पकड़वाए थे। मुर्गा नहीं बनाया और न ही बीड़ी व तंबाकू नहीं डाली है।
Trending Videos

छात्राओं से नृत्य कराने का आरोप
विद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक छात्राओं को अलग से कमरे में बंद करके नृत्य कराते हैं। साथ ही कुछ छात्राओं ने भी शिक्षक पर बेवजह पीटने का आरोप लगाया है।

तीन माह से स्कूल में रहने का आरोप
छोटेलाल ने बताया कि लगभग तीन माह से प्रधानाध्छापक स्कूल में ही डेरा डाले हुए हैं। वह विद्यालय में ही रहते हैं। बताया कि इससे पहले वह गांव में एक ग्रामीण के घर किराये पर रह रहे थे। वहां झगड़ा हो जाने की वजह से घर छोड़ दिया था और स्कूल में डेरा डाल लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed