फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Son got his mother killed by crushing her with a car

UP: दवा दिलाने का बहाना...दोस्तों ने चलती कार से फेंका और फिर कुचला, इस बात से नाराज बेटे ने कराया मां का कत्ल

Sun, 03 Aug 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Aug 2025 11:02 PM IST
सार

29 जुलाई को बलरई क्षेत्र में यमुना पुल पर महिला का शव मिला था। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बेटे समेत तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Etawah: Son got his mother killed by crushing her with a car
पुलिस ने किया घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन पहले यमुना पुल पर बेटे ने अपने पांच साथियों से कार से कुचलवाकर मां हत्या कराई थी। फिर महिला का शव यमुना पुल के पास फेंक कर फरार हो गए थे। रविवार को पुलिस ने बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। वहीं फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी ने बताया कि मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इससे उसके परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई थी। इसी खुन्नस में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। बताया कि 29 जुलाई को सुबह थाना बलरई क्षेत्र में खंदिया पुल के पास एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त अगले दिन रामनिवास निवासी गांव ग्राम बिठौना थाना जैतपुर जनपद आगरा हाल पता अशोक नगर बिजौली कस्बा व थाना बाह जनपद आगरा ने पत्नी यशोदा के रूप में की थी।
विज्ञापन


रामनिवास ने बताया था कि 28 जुलाई को पत्नी घर से दवा लेने के लिए जैतपुर गई थी, फिर वहां से लौटकर नहीं आईं। अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे तो बलरई क्षेत्र में शव मिलने की जानकारी मिली थी। पति की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच तेज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक व्यक्ति यशोदा को ले जाते दिखा। पहचान कराने पर युवक उनका बेटा कौशल निकला। हिरासत में लेने पर युवक ने मां की कार से कुचलवाकर हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। खुलासे के दौरान सीओ आयुषी सिंह व टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

यशोदा की हत्या के आरोपी बेटे का कबूलनामा
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी कौशल बताया कि वह यशोदा के पहले पति का बेटा है। बताया कि मेरी मां यशोदा ने मेरे पिता संजय शर्मा के जीवित रहते समय पड़ोस के गांव के रामनिवास शर्मा से करीब आठ साल पहले शादी कर ली थी। शादी के बाद मेरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो गई थी। इसी कारण मेरी शादी भी नहीं हो रही थी। इसमें चलते मैंने अपनी मां को सबक सिखाने के लिए हत्या की योजना बनाई। बताया कि 28 जुलाई को मां को बाइक से दवा दिलाने के बहाने इटावा ले आया।


यहां खादई नदी पुल पर कार में मेरे पांच साथियों ने मां को बैठा लिया। मैं गाड़ी के पीछे -पीछे चल रहा था। नदी पुल पार करके उक्त लोगों ने मेरी मां को गाड़ी से नीचे गिराकर उस पर स्कार्पियो गाड़ी चढ़ा दी थी। दोबारा गाड़ी को बैक कर तीन-चार बार मेरी मां को गाड़ी से कुचल दिया था। फिर हम सभी लोग यमुना पुल से वापस गांव की तरफ चले गए थे। बेटे कौशल शर्मा (29) निवासी ग्राम खुरियापुरा जैतपुर जिला-आगरा हाल पता कस्बा व थाना जैतपुर जनपद आगरा, बाबी (20) निवासी ग्राम गढ़ी रमपुरा थाना जैतपुर जनपद आगरा, रजत (21) निवासी ग्राम कमतरी गोपालपुरा थाना जैतपुर जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। कौशल के तीन साथी सतवीर, कबीर एवं सौरभ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed