फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Son arrested for killing his father

बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत: खाने में नींद की गोली डालकर सोते में कुल्हाड़ी से किए थे कई वार, गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2024 09:31 PM IST
सार

Etawah News: पिता को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Etawah: Son arrested for killing his father
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्थित प्लॉट नहीं बेचने और पत्नी पर बदनियत रखने पर पिता के खाने में बेटे ने नींद की गोली डाल दी थी। नींद में पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार करके उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है, आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जसवंतनगर कस्बा के रेल मंडी मोहल्ला निवासी दर्शन सिंह (50) के घर से शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद घर के अंदर से दर्शन सिंह का शव बरामद हुआ था। दर्शन सिंह के साले राजेश कुमार निवासी बरौली लखना थाना लवेदी की तहरीर पर पुत्र अमित राठौर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता के खाने में नींद की सात गोली मिला दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos

दर्शन सिंह के सो जाने के बाद रात करीब 12 बजे कुल्हाड़ी से कई वार करके पिता की हत्या कर दी थी।आरोपी बेटे ने पिता की हत्या करके अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। घर के अंदर सामान को बिखेर कर वह लूटपाट के बाद हत्या की घटना दिखाना चाह रहा था। लेकिन आरोपी को छत से कूदकर भागते समय मोहल्ले की वृद्ध महिला ने देख लिया था। जिसकी मदद से घटना का खुलासा किया गया।

 
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखते थे। इसके अलावा आगरा में स्थित एक प्लाॅट था, जिसको बेचकर आरोपी बेटा अलग रहना चाहता था। प्लॉट नहीं बेचने पर पिता से मनमुटाव बना रहता था। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed