{"_id":"61be21ca59521713c5544f18","slug":"etawah-six-people-questioned-in-fake-vaccination-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: फर्जी वैक्सीनेशन मामले में छह लोगों से पूछताछ, जांच कमेटी गठित, सीएमओ ने 72 घंटे में तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: फर्जी वैक्सीनेशन मामले में छह लोगों से पूछताछ, जांच कमेटी गठित, सीएमओ ने 72 घंटे में तलब की रिपोर्ट
Sat, 18 Dec 2021 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:30 PM IST
सार
इटावा में पहले भी कुछ लोगों के पास बिना वैक्सीन लगवाए ही वैक्सीन लग जाने के मैसेज आ चुके हैं। इस मामले में भी स्वास्थ्य विभाग जांच की बात करता रहा है। बिना वैक्सीन लगवाए ही मैसेज आने की जांच पूरी नहीं हो पाई थी कि इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की बात सामने आ गई।
विज्ञापन
फर्जी वैक्सीनेशन मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में सरसईनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लोकसभा अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों व नेताओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का फर्जी मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। सीएमओ ने मामले में जांच को गठित तीन सदस्यीय टीम से 72 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।
एसडीएम ताखा भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी जाकर छह कर्मचारियों से पूछताछ की। उन लोगों के बयान भी दर्ज किए। अभी दो दिन और मामले की जांच चलेगी। सीएमओ की तरफ से गठित जांच टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. शिवचरन, डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव और वैक्सीनेशन व कोविड पोर्टल प्रभारी प्रवेश मिश्रा सुबह सीएचसी सरसईनावर पहुंचे।
टीम के सदस्य व डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव ने बताया पहले दिन सीएचसी के छह कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि लोक सभा अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों के नाम से वैक्सीनेशन प्रमाण जारी किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ सैफई में आयोजित हुए समस्या समाधान दिवस में शामिल होने के बाद सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है। तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन क्या- क्या किया। अभी नहीं बताया जा सकता है। 12 दिसंबर को ताखा क्षेत्र की सरसईनावर सीएचसी में प्रभारी की आईडी से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, नितिन गड़करी को पहली वैक्सीनेशन डोज का लगने का सर्टिफिकेट जारी करके दूसरी डोज की तारीख भी तय कर दी गई।

इसके अलावा कई अजीब नामों से भी जैसे संडे सिंह, मंडे सिंह के नाम से वैक्सीनेसन सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए। यह सर्टिफिकेट जारी होने का मामला सामने आने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. उदयप्रताप सिंह ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था।
उन्होंने कहा कि आईडी और पासवर्ड हैक होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इस आईडी से पूरे ब्लॉक की मॉनीटरिंग की जाती है। जबकि वैक्सीनेशन के लिए रोज नई आईडी जनरेट की जाती है। उधर, एसडीएम ताखा कौशल कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच वह भी अपने स्तर से करवा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी उदयप्रताप सिंह का कहना कि उन्होंने मामले में जांच के लिए पहले ही कहा था।
पहले भी बिना वैक्सीन के आ चुके मैसेज