{"_id":"6118fd2a8ebc3ee09352201d","slug":"etawah-shivpal-yadav-attacked-the-up-government-by-hoisting-the-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: ध्वजारोहण कर शिवपाल यादव ने यूपी सरकार पर बोला हमला, यूपी इलेक्शन 2022 को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: ध्वजारोहण कर शिवपाल यादव ने यूपी सरकार पर बोला हमला, यूपी इलेक्शन 2022 को लेकर कही बड़ी बात
Sun, 15 Aug 2021 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Aug 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोऑपरेटिव बैंक की मुख्य शाखा में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार ने पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश को सबसे पीछे 25 वें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है मात्र बिहार ही इसके बाद सबसे पिछड़ा प्रदेश बचा है।
इस देश में केवल दो ही पूंजीपतियों को फायदा मिला है। किसान परेशान हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए यदि टिल्लूपंप से अपने खेत की सिंचाई करने लगता है तो उस पर अधिकारी मुकदमा लिखवा देते हैं। मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से रोजगार की जगह खैरात लुटाई जा रही है। खैरात की वजह से कोई काम नही करना चाहता।
बाढ़ पीड़ितों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार उदासीन है। बाढ़ क्षेत्र में अधिकारी देख कर के चले आते हैं। पीड़ितों को कोई राहत और मदद नहीं पहुंचा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में राहत नहीं पहुंच रही है वहां के अधिकारियों को दंडित करना चाहिए। जसवन्तनगर सीट पर प्रत्याशी समय आने पर घोषित होगा, प्रदेश में सभी कार्यकर्ता तैयारी करें, जो जीतने की स्थिति में होगा वही चुनाव लड़ेगा।