फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Shivpal Singh Yadav statement against SP leader Udayveer

Etawah: शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता उदयवीर पर कसा तंज, बोले- वे बहुत छोटे लोग हैं, उन्हें मैंने सिखाया

Sat, 06 Aug 2022 03:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Aug 2022 03:29 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सपा नेता उदयवीर सिंह के कमेंट को लेकर कहा कि जो मैंने ट्वीट किया क्या गलत किया है। साथ ही कहा कि जिसका नाम ले रहे हैं वह बहुत छोटे लोग हैं। इन्हें सिखाया है मैंने। हमने हमेशा जनता की लड़ाई को लड़ा है।

विज्ञापन
Etawah: Shivpal Singh Yadav statement against SP leader Udayveer
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार देर रात अपने चौगुर्जी आवास पहुंचे। शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर हालचाल लिए। इसके बाद उन्होंने सपा नेता उदयवीर सिंह के कमेंट को लेकर कहा कि जो मैंने जो ट्वीट किया, क्या गलत किया है। साथ ही कहा कि जिसका नाम ले रहे हैं वह बहुत छोटे लोग हैं। मैंने इन्हें सिखाया है। हमने हमेशा जनता की लड़ाई लड़ी है।

विज्ञापन


सपा की पैदल यात्रा पर शिवपाल ने कहा कि उसकी बात हमसे क्यों करते हो। हमारी बात करो, हम 22 साल से 15 अगस्त पर यात्रा निकालते हैं। इस बार भी यात्रा निकल रही है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हर घर तिरंगा पहुंचेगा। बहुत जल्द प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उन्होंने एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह के पक्ष में सही जांच पड़ताल की मांग की थी। जिसके बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने प्रोफेसर के शिकायती पत्र को ट्वीट करते हुए नेता आजम खां, शहजिल इस्लाम, नाहिद हसन को लेकर सपा पर कटाक्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था कि- "न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है? आजम खान साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नही ?" इस ट्वीट के बाद राजनीति गलियारों में सपा-प्रसपा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed