{"_id":"639de80a9e54ad5c13009821","slug":"etawah-shivpal-gave-a-statement-against-the-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: शिवपाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- प्रदेश में नौकरशाही हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: शिवपाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- प्रदेश में नौकरशाही हावी
Sat, 17 Dec 2022 09:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है। किसान, नौजवान और मुसलमान को लूटा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। यह बात उन्होंने सैफई क्षेत्र के ग्राम नगला बरी निवासी कार्यकर्ता विनोद यादव के आवास पर कही।
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को मिली जीत के बाद जसवंतनगर विधायक शिवपाल विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच जाकर धन्यवाद जता रहे हैं। उन्होंने एक घंटे तक लोगों से मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि जिस बूथ पर बीजेपी के पक्ष में वोट निकले हैं, वहां पदाधिकारी काम करें और लोगों को सपा के बारे में समझाएं। इटावा और मैनपुरी में विकास कार्य सपा ने कराए थे। बीजेपी ने एक भी कार्य पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन