फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Senior clerk suicide case Kuldeep Gupta under pressure reward of Rs 25,000 announced for his arrest

Etawah: वरिष्ठ लिपिक आत्महत्या मामला, कुलदीप गुप्ता पर शिकंजा, गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित

Tue, 30 Sep 2025 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Sep 2025 09:58 AM IST
सार

Etawah News: नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने शुक्रवार की सुबह यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित कुलदीप गुप्ता उर्फ कुक्कू की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है।

विज्ञापन
Etawah Senior clerk suicide case Kuldeep Gupta under pressure reward of Rs 25,000 announced for his arrest
कुलदीप गुप्ता उर्फ कुक्कू - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में नगर पालिका के चेयरमैन, उनके पति और ईओ समेत पर पांच पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जान देने वाले वरिष्ठ लिपिक के मामले में पांचों आरोपी फरार हैं। मामले में पुलिस ने वांछित अपराधी कुलदीप गुप्ता उर्फ कुक्कू की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है।

विज्ञापन

बता दें कि कुलदीप गुप्ता उर्फ कुक्कू पुत्र स्व. जगदीश गुप्ता, निवासी लालपुरा/गांधीपुरा, थाना कोतवाली, जनपद इटावा का रहने वाला है। पुलिस ने सूचना दी है कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सही सूचना देने वाले या उसे गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा द्वारा यह पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन

पुरस्कार की धनराशि जांच पूरी होने के बाद होगी स्वीकृत
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि यह अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है, तो ऐसी दशा में पुरस्कार की धनराशि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार स्वीकृत की जाएगी। इस घोषणा की प्रतिलिपि अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर/आगरा जोन) समेत उच्चाधिकारियों और समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

गैर जमानती वारंट जारी
वहीं, सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि आरोपी दो दिन में खुद कोतवाली में पेश नहीं हुए तो अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा। इसके बाद उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। दूसरी ओर, पालिका चेयरमैन के सपा से होने की वजह से मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
बता दें कि सराय दयानत निवासी नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने शुक्रवार की सुबह यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने शव को जहरौली गांव के पास से बरामद किया था। राजीव ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर एक सुसाइड नोट छोड़ा था। उसके आधार पर बेटे सिद्धार्थ अर्जुन ने नगरपालिका की चेयरमैन ज्योति गुप्ता, उनके पति पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, दो सेवानिवृत्त कर्मचारी अतर सिंह सेंगर, सुनील वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed