फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Scooty stuck in a car and dragged for 15 km on the highway

UP: कार ड्राइवर ने स्कूटी को 15KM घसीटा, तीन जिलों की पुलिस ने किया पीछा, हाईवे पर हिट रन एंड ड्रैग की घटना

Sun, 11 Aug 2024 06:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Aug 2024 06:47 PM IST
सार

Etawah News: स्कूटी में टक्कर मारने के बाद कार सवार भागने लगे। कार सवार लगभग 15 किलोमीटर दूर तक स्कूटी घसीटते हुए ले गए। जसवंतनगर पुलिस ने घेरा बंदी कर कार को रोका।

विज्ञापन
Etawah: Scooty stuck in a car and dragged for 15 km on the highway
हाईवे पर कार से घसीटी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर हाईवे पर फिरोजाबाद जिले के कठफोरी गांव में सर्विस रोड पर खड़ी स्कूटी को कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी स्कूटी कार के बनोट में फंस गई। भागने के चक्कर में सवारों ने कार को इटावा की तरफ दौड़ा दिया। सूचना पर तीन जिलों की पुलिस कार का पीछा करने लगी। जसवंतनगर में वेयर हाउस के पास पुलिस ने नाकाबंदी करके कार को रोका, उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन



पीछे से आई फिरोजाबाद पुलिस को तीनों को हवाले कर दिया गया। शनिवार देर शाम कठफोरी में सर्विस रोड पर स्कूटी सवार युवक सब्जी खरीदने पहुंचा था, तभी कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवक बाल-बाल बचा और स्कूटी कार के बनोट में फंस गई। कार सवार लगभग 15 किलोमीटर दूर तक स्कूटी घसीटते हुए ले गए। इस दौरान घिसटने से कार के आगे के पहियों में आग लग गई। उसके बाद भी कार सवार कई किलोमीटर दूर तक भगाता रहा।
विज्ञापन

फिरोजाबाद व मैनपुरी पुलिस के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने बाइकों से कार का पीछा किया। जसवंतनगर पुलिस ने वेयर हाउस के पास फ्लाई ओवरब्रिज से पहले नाकाबंदी कर दी। कार सवार युवकों को कार सहित रोका गया। कार में सवार फिरोजाबाद जिले के राहुल निवासी सैमरा गांव अतिकाबाद थाना सिरसागंज, वीरपाल सिंह और कौशलेंद्र निवासी नगला सीता गांव थाना सिरसागंज के रहने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उपनिरीक्षक सं कुमार ने बताया कि कार सवार युवकों को फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज की हाईवे स्थित बाबा की शाला पुलिस चौकी प्रभारी के हवाले कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed