फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A 'Shri Ram Vijay Yatra' (procession) will be held on Vijayadashami, alongside a 'Sanatan Dharma Sammelan' (conference).

Etawah News: विजयदशमी पर निकलेगी श्रीराम विजय यात्रा, होगा सनातन धर्म सम्मेलन

Mon, 19 Oct 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 19 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A 'Shri Ram Vijay Yatra' (procession) will be held on Vijayadashami, alongside a 'Sanatan Dharma Sammelan' (conference).
इटावा। विजयदशमी पर मंगलवार को 12वीं श्रीराम विजय यात्रा एवं सनातन धर्म सम्मेलन आयोजित होगा। प्रदीप शर्मा ने रविवार को प्रेस वार्ता में तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने सनातन बोर्ड की मांग को लेकर जनजागरण अभियान मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

यात्रा अयोध्या के संतों के सानिध्य में निकाली जाएगी। इसमें महंत कमल नयन दास, राघवेश दास वेदांती और राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि होंगे। ये सभी सनातन धर्म सम्मेलन में सनातन बोर्ड की मांग पर अपने विचार रखेंगे। यात्रा मंगलवार सुबह नौ बजे टिक्सी मंदिर से शुरू होकर पक्का तालाब पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती के बाद समापन होगा। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति व धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रदीप शर्मा ने शहरवासियों से यात्रा और सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed