फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   etawah samajwadi party supporters in tention

इटावा में समाजवादी पार्टी में घमासान, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, फोर्स तैनात

Fri, 06 Jan 2017 11:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
etawah samajwadi party supporters in tention
इटावा में सपा कार्यकर्ताओं के बीच सपा जिलाध्यक्ष पद के लिए गुस्सा भड़का - फोटो : अमर उजाला
सपा के गढ़ इटावा में अखिलेश और शिवपाल समर्थकों के बीच पार्टी जिलाध्यक्ष पद के लिए तनाव बढ़ गया है। कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। शिवपाल गुट के सपा नेता सुनील यादव को डेढ़ महीने पहले इटावा से पार्टी जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार को अखिलेश गुट के गोपाल यादव को पार्टी जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इससे तनाव व्याप्त हो गया। दोनों गुटों के सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर गुस्सा जाहिर किया। शिवपाल गुट के कार्यकर्तआों का कहना है कि पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


सब कुछ सही चल रहा है तो जिलाध्यक्ष दूसरे को क्यों बना दिया गया। उधर अखिलेश-रामगोपाल गुट के सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि साफ सुथरी छवि वाले नेता को ही पार्टी जिलाध्यक्ष बनाकर सराहनीय काम किया गया है। इटावा मे सपा के जिला कार्यालय पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का कहना है कि कार्यालय मे घुसकर चार्ज लेंगे। जबकि पुराने (शिवपाल गुट) जिलाध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि जब तक चुनाव आयोग सपा के बारे मे कोई फैसला नहीं देता है तब तक वही जिलाध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed