इटावा सड़क हादसा: रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बस स्टैंड पर सरकारी रोडवेज बस की टक्कर से घायल 20 वर्षीय युवक की मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी विजय सिंह का 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अपने भाई शिवा के साथ कानपुर में लेदर फैक्ट्री में काम करता था।
बुधवार को शाम 4:00 बजे रोडवेज बस में सवार होकर घर पर जा रहा था, जहां गुरूवार को देवी जागरण का कार्यक्रम होना था। यात्रा के दौरान बस रोडवेज बस स्टैंड इटावा में रुकी, तो शिवम टॉयलेट करने के लिए बस से उतर कर गया हुआ था। तभी अचानक बस चालक ने बस बढ़ा दी, तो वह आनन-फानन में बस में चढ़ने के लिए आया।
उसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन में गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल इटावा में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान बुधवार शाम 6:00 बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई शिवा ने रोडवेज बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बस चालक की लापरवाही की वजह से हमारे भाई की मौत हो गई। अगर बस चालक बस को नहीं बढ़ाता, तो शायद भाई की जिंदगी ना जाती। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सैफई थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले किया।