फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Road Accident News in Hindi: road accident in etawah, six people died and one injured

इटावा हादसा: योगेश के होश में आने पर उड़े पुलिस के होश, शुरू हुई खोजबीन, निकाले पांच शव

Wed, 20 May 2020 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Etawah Road Accident News in Hindi: road accident in etawah, six people died and one injured
घायल योगेश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-इटावा हाईवे पर अर्जुननगर के सामने मंगलवार रात सवा नौ बजे हुए हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर मृतकों के परिजनों में बेहद रोष है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर मृत पड़े चालक राजेश और घायल योगेश को उठाया और जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन


यहां से योगेश को सैफई रेफर कर दिया गया, लेकिन पलटकर पुलिस ने जानने की कोशिश नहीं की कि पिकअप के नीचे कोई और तो नहीं दबा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि योगेश के जानकारी देते ही बचाव कार्य में तेजी ला गई थी। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि योगेश की जानकारी पर उनके परिजनों ने पुलिस से पहले ही घटनास्थल पर खोज बीन शुरू की थी और शवों को खोज निकाला।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे राजेश और योगेश के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। लेकिन पिकअप में सवार रहे पांच अन्य व्यापारियों के घर सूचना नहीं दी गई। हालांकि पिकअप से इटावा गए सभी व्यापारियों के परिजन अस्पताल पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में होश आने पर योगेश ने पुलिस से अपने अन्य साथियों के बारे में पूछा। तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर दो ही लोगों के मिलने की बात कही। योगेश ने बताया कि पिकअप में पांच और लोग भी थे। यह जानकारी पाकर मृतकों के परिवार के खेम सिंह, सर्वेश, सुधीर और मोहल्ला निवासी मोनू कठेरिया आदि दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पानी में लापता लोगों की खोजबीन शुरू की।


इधर पुलिस ने भी बचाव कार्य तेज कर दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि करीब 12 बजे पांचों के शव निकाल लिए। इसके बाद थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, पुलिस का दावा है कि शव पांच बजे निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed