फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Report filed against storytellers for hiding caste organizers accused of hurting religious sentiments

Etawah: जाति छिपाने के आरोप में कथावाचकों पर रिपोर्ट, आयोजकों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगाया आरोप

Thu, 26 Jun 2025 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:59 AM IST
सार

Etawah News: महेवा के दादरपुर गांव में कथावाचकों के साथ मारपीट के मामले में आयोजकों ने कथावाचकों पर जाति छुपाने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Etawah Report filed against storytellers for hiding caste organizers accused of hurting religious sentiments
कथावाचकों से मारपीट का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के गांव दादरपुर में हुई घटना को लेकर अब आयोजक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोनों कथावाचकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दादरपुर गांव में 21 जून को कथावाचकों के साथ मारपीट होने और उनके सिर मुड़वा दिए थे। इसके वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 23 जून को गांव के दो नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

इसके बाद 24 को आयोजक पक्ष ने कथावाचकों पर जानबूझकर गलत जाति बताकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कथावाचक मुकुट मणि और संत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुकुट मणि पर गलत आधार कार्ड दिखाने का भी आरोप लगाया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed