{"_id":"676bff51b095743d0e037a95","slug":"etawah-police-caught-the-wanted-criminal-after-laying-siege-in-an-encounter-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: मुठभेड़ में दरोगा के हाथ व हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: मुठभेड़ में दरोगा के हाथ व हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश
Wed, 25 Dec 2024 06:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:25 PM IST
सार
Etawah News: रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पुलिस ने 10 हजार का इनामी पकड़ा है। मुठभेड़ में दरोगा के हाथ और हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया इनामी बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैदपुरा पुलिस ने महोला रेलवे ओवरब्रिज के पास मुठभेड़ के दाैरान 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर की फायरिंग में दरोगा के हाथ में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया वैदपुरा पुलिस बुधवार सुबह महोला रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
तभी महोला के पास पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश को घेर लिया। रेलवे ओवरब्रिज के पास बदमाश ने पुलिस पर तीन फायर किए। एक गोली थानाध्यक्ष विपिन मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में और एक गोली दरोगा सुबोध सहाय के बाएं हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला देवसन गांव निवासी पवन कुमार उर्फ बंटी है। वह वैदपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी है। आरोपी के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। बरामद बाइक मैनपुरी से चोरी की गई है। साथ ही उसके पास एक तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन