फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah News: Youth drowns in pond

Etawah News: हाथ-पैर धुलने गया युवक तालाब में डूबा, तलाश जारी

Wed, 27 Jul 2022 03:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jul 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
Etawah News: Youth drowns in pond
अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा गांव के पास स्थित तालाब में हाथ-पैर धुलते समय युवक का पैर फिसलने से वह डूब गया। ग्रामीणों की तलाश के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चलने पर गोताखोर बुलाए गए। ताखा विकास खंड के मामन मौजा के अंतर्गत स्थित तालाब में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पैर फिसलने से चंद्रपुरा गांव निवासी अभिषेक (18) पुत्र रामकिशोर डूब गया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन व पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश शुरू की गई। दो बजे तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। मौके पर मौजूद अभिषेक की मां ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक के पिता रामकिशोर व भाई असित गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


पौध लगवाने आया था
गांव की ऊषा ने बताया कि तालाब के पड़ोस में स्थित गांव के ही राजू के खेत में पौध लगाने के बाद अभिषेक हाथ-पैर धोने तालाब की ओर चला गया था। इस दौरान अभिषेक तालाब में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed