फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Murder-Suicide, Murdered his wife by slitting her throat, then committed suicide by consuming poison

Etawah Murder-Suicide: साथ में सो रहे होते बच्चे तो शायद बच जाती जान, नहीं मिला हथियार...बेटी ने कही ये बात

Sun, 12 May 2024 06:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 May 2024 06:29 AM IST
सार

Etawah News: बसरेहर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में गृहकलह के चलते पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Etawah Murder-Suicide, Murdered his wife by slitting her throat, then committed suicide by consuming poison
Etawah Murder-Suicide Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि रोज की तरह शुक्रवार रात भी सुनीता के साथ बच्चे सोए होते, तो शायद उसकी हत्या करके खुद की जान ब्रजेश नहीं ले पाता। रोते हुए बच्चे सिर्फ यही कह रहे थे कि काश हम अलग न सोए होते। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव लोकनाथपुर में शुक्रवार देर रात हुए हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस।

विज्ञापन

तब पता चला कि शुक्रवार को सीमा की शादीशुदा बहन उसके यहां आई थी। ऐसे में रोज की तरह बृजेश और सीमा बच्चों के साथ अपने कमरे में नहीं सोए थे। बच्चे मौसी के साथ सोए थे। रात करीब 10 बजे तक गौरी (17), ईशू (17), दीपांशु और उनकी मौसी सभी सो गए थे।

विज्ञापन

इसके बाद किसी समय बूजेश ने सीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बेटी गौरी ने बताया कि मां हमेशा सुबह चार बजे तक उठ जाती थीं। शनिवार सुबह जब वह उठी तो मां दिखी नहीं। इस पर उन्हें देखने गईं तो खून से लथपथ शव मिला। करीब 100 मीटर दूर पिता बृजेश का शव पड़ा था।

घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला हथियार
पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार की तलाश की, लेकिन वह घर में कहीं नहीं मिला। पुलिस ने घर में बनी अलमारी, भूसे के ढेर आदि में तलाशा पर कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस की टीम ने जिस खेत के पास बृजेश का शव मिला था। वहां भी पुलिस ने घंटों हथियार की तलाश की, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन

पुलिस ने घर से गांजा किया बरामद
बृजेश गांजा पीने का लती था। वह दिन में कई-कई बार गांजे की चिलम पीता था। इसे लेकर ही घर में झगड़ा रहता था। पत्नी, बच्च और माता-पिता के समझाने पर भी वह नहीं मानता था। पुलिस की जांच में शनिवार को बृजेश के घर के गांजे की पुड़िया मिली हैं। एसएसपी ने बताया कि ब्रजेश गांजा पीता था। इसलिए वह घर में भी कुछ पुड़िया रखे हुए था।

धारदार हथियार से काटा गला, फिर खाया था जहर
बसरेहर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया पति के अधिक नशा करने की वजह से गृह कलह में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

शराब और गांजे का आदी था बृजेश
गांव निवासी बृजेश कुमार कठेरिया (44) परिवार के साथ रहता था। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पत्नी सीमा देवी (35) आंगनबाड़ी सहायिका थी। परिजनों ने बताया कि बृजेश शराब, गांजा आदी था। इसके चलते दंपती में अक्सर कहासुनी होती थी।

घर से 100 दूर खेतों के पास पड़ा मिला शव
शनिवार सुबह मां के देर तक न उठने पर बेटी गौरी आंगन में गई तो खून से लथपथ शव पड़ा देखकर शोर मचाया। इस दौरान बृजेश का शव घर से 100 दूर खेतों के पास पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सैफई और थाना बसरेहर, चौबिया एसओ फोर्स लेकर पहुंच गए।

घर पर जहर का पैकेट और गिलास मिला
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बृजेश की नशेबाजी को लेकर दंपती में झगड़ा होता था। बेटी गौरी ने बताया कि पिता हर समय मां को जान से मारने व खुद मर जाने की धमकी देते थे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की जांच में घर पर जहर का पैकेट और गिलास मिला है।

दोनों में अक्सर कलह होने की बात सामने आई
इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि ब्रजेश ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर घर के पीछे के गेट से निकल गया। पुलिस को रास्ते में उल्टी भी मिली है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों ने दोनों में अक्सर कलह होने की बात बताई है। मृतक बृजेश नशा भी करता था। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed