फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Munna Bhai, who appeared to take the exam in place of his brother, arrested

Etawah: भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा मुन्ना भाई गिरफ्तार, गहनता से जांच में खुली पोल

Wed, 25 Feb 2026 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Munna Bhai, who appeared to take the exam in place of his brother, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को जिला पंचायत माध्यमिक विद्यालय सरसईनावर में एक नाबालिग मुन्ना भाई अपने भाई की जगह परीक्षा देते हुए सुबह की पाली में पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से पहले जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में शिकायत मिली कि सरसईनावर केंद्र पर जिला पंचायत कॉलेज पर फर्जी छात्र परीक्षा दे रहा है।
विज्ञापन


इस सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक और आंतरिक सचल दल ने सक्रियता दिखाई। जब संबंधित छात्र के पास जाकर गहनता से जांच की गई और फोटो व दस्तावेजों का मिलान किया गया, तो सच सामने आ गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई की जगह पेपर देने आया था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ऊसराहार हाकिम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों का चेहरा मिलने का दावा
केंद्र व्यवस्थापक का दावा है कि आरोपी युवक की शक्ल अपने भाई से काफी मिलती-जुलती थी, जिसके चलते वह गेट पर तैनात शिक्षकों को चकमा देकर परीक्षा कक्ष के अंदर तक पहुंचने में कामयाब रहा। वह आराम से अपनी सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के पहले दिन भी पकड़ा गया था मुन्नाभाई
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन भी जिले में भाई की जगह परीक्षा देते एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भी बकेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में नकलविहीन परीक्षा कराई जा रही है, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed