फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: misdeed with teenage girl on the pretext of marriage

Etawah: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Etawah: misdeed with teenage girl on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा में शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक एक साल पहले उसके संपर्क में आया था। उसने बिरादरी का बताकर पहले दोस्ती की और उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। लगभग एक माह पहले शादी की बात कही तो युवक इंकार करने लगा। आरोप है कि 28 जनवरी को जबरन संबंध बनाए।

विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसकी दूसरी जगह शादी करने पर भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। सात फरवरी को शिकायत पर पुलिस ने किशोरी और युवक को बुलाकर आमने-सामने बात कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि नौ फरवरी की रात की रात आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंद करके उससे फिर दुष्कर्म किया और विरोध पर बेल्ट से पीटा। थाना प्रभारी दिवाकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन माह पहले मारपीट में जेल भेजे गए थे किशोरी के पिता और भाई
पीड़िता की मां का दो माह पहले निधन हो चुका है। वहीं पिता और दो भाई तीन माह पहले मारपीट के एक मामले में आरोपी हैं। एक भाई और पिता को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि पीड़िता का एक भाई फरार है। पीड़िता के अनुसार, इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे परेशान भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed