फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Minister Jaiveer Singh said- Akhilesh should not do politics on Kumbh

Etawah: मंत्री जयवीर सिंह बोले- कुंभ को लेकर राजनीति न करें अखिलेश

Sun, 05 Jan 2025 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 08:38 PM IST
सार

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति पर आज से ही नहीं बल्कि आदिकाल से हमले होते आ रहे हैं। मुगल काल में अंग्रेजों के जमाने में सनातन को समाप्त करने के प्रयास किए गए।

विज्ञापन
Etawah: Minister Jaiveer Singh said- Akhilesh should not do politics on Kumbh
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राजनीति आगे पीछे कर लें, लेकिन कुंभ को लेकर राजनीति करने से उन्हें बचना चाहिए। यह बात शनिवार को प्रदर्शनी पंडाल में हुए चक्रव्यूह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कही। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पर आज से ही नहीं बल्कि आदिकाल से हमले होते आ रहे हैं।
विज्ञापन




मुगल काल में अंग्रेजों के जमाने में सनातन को समाप्त करने के प्रयास किए गए। हमारा सनातन मजबूत था, मजबूत है और मजबूत रहेगा। इसको कोई नष्ट नहीं कर सकता है। 13 तारीख को कुंभ शुरू होने को लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कुंभ में सभी लोग प्रतिभाग करेंगे। कुंभ में स्नान को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान ‘इतनी ठंड में स्नान कौन करेगा’ पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हो सकता है उनका श्रद्धा भाव न हो, वह न जाएं, लेकिन हमें लगता है इस बार महाकुंभ में 50 से 60 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed