{"_id":"670188ba97c0758813036583","slug":"etawah-mazar-built-in-temple-premises-removed-two-drunk-people-did-mischief-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: मंदिर परिसर में बनाई मजार हटवाई, नशे में दो लोगों ने की शरारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: मंदिर परिसर में बनाई मजार हटवाई, नशे में दो लोगों ने की शरारत
Sun, 06 Oct 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:13 AM IST
सार
Etawah News: मंदिर परिसर में मजार बनने की सूचना मिलते ही एसडीएम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजार हटवाई। बताया जा रहा है कि नशे में दो लोगों ने यह शरारत की है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में होता निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरारती तत्वों ने खंडेश्वरी चांदई माता मंदिर परिसर में मजार बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही एसडीएम व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मजार को तत्काल हटवा कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। शनिवार सुबह किसी ने पोर्टल पर मंदिर परिसर में मजार बनाने की शिकायत दर्ज करा दी। मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मजार बनी थी।
पुलिस ने घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का कहना है कि उस पर देवी मां की छाया आ गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया है। नशे की हालत में उन्होंने शरारत की है। दोनों ने ईंट रखकर चादर चढ़ा दी थी। एसडीएम ने बताया कि मौके पर मजार को हटवा दिया गया है।