फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Married woman hanged herself; married six months ago

Etawah: मैं जान देने जा रही...पति से कहकर फंदे से लटकी विवाहिता, छह माह पहले हुई थी शादी

Thu, 30 Oct 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Oct 2025 07:45 PM IST
सार

Etawah News: विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। छह माह पहले चौबिया के कांकरपुर गांव में शादी हुई थी। पति असम में तैनात है।

विज्ञापन
Etawah: Married woman hanged herself; married six months ago
अनामिका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं जान देने जा रही हूं...यह बात कहकर बुधवार शाम असम में तैनात सेना के जवान की पत्नी मायके में फंदे पर झूल गई। पति ने साले को फोन करके जानकारी दी। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


अखिलेश कुमार निवासी गौरापुरा ने बताया कि उनकी भतीजी अनामिका उर्फ खुशबू (20) की 29 अप्रैल 2025 को चौबिया के कांकरपुरा निवासी संदीप कुमार यादव से शादी की थी। संदीप सेना में है और वर्तमान में असम में तैनात है। बताया कि अगस्त में अनामिका की जेठ-जेठानी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अनामिका रक्षाबंधन पर मायके आ गई थी। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। बुधवार शाम करीब पांच बजे दामाद ने भतीजे अर्पित के पास फोन किया कि अनामिका ने जान देने की धमकी दी।
विज्ञापन


अर्पित ने बाजार से घर के लोगों को फोन करके बताया और खुद आया तब तक अनामिका अपने कमरे में फंदे पर लटक चुकी थी। गेट अंदर से बंद होने पर धक्का देकर कुंडी तोड़ी और अनामिका को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की वजह से मौत हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed