फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Leopard cub entered the toilet of Panchayat house, Safari team rescued it

Etawah: पंचायत घर के शौचालय में घुसा तेंदुए का बच्चा, सफारी की टीम ने किया रेस्क्यू

Sat, 22 Feb 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 09:30 PM IST
सार

इटावा में पंचायत घर के शौचालय में तेंदुए का बच्चा घुस गया। बच्चों ने तेंदुए के बच्चे को बिल्ली समझकर शौचालय में बंद कर दिया। सफारी की टीम ने रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Etawah: Leopard cub entered the toilet of Panchayat house, Safari team rescued it
तेंदुए का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ददरा गांव के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने खेलने के दौरान एक तेंदुए के बच्चे को बिल्ली समझकर शौचालय में बंद कर दिया। तेंदुए के बच्चे को शौचालय में बंद करने की सूचना ग्रामीणों ने दी। कुछ ही देर में तेंदुए के बच्चे को देखने को पंचायत घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकजुट हो गई। प्रशासनिक, पुलिस व सैंक्चुअरी की टीम ने लोगों को समझाया। बाद में सफारी की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए तेंदुए के बच्चे को पिजड़े में बंद कर ले गई।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर समय करीब दो बजे चकरनगर तहसील के गांव ददरा में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे छुट्टी के दौरान घर जा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय की बाउंड्री से सटे पंचायत भवन के शौचालय के समीप में एक करीब एक वर्ष का तेंदुए का बच्चा दिखाई दिया। बच्चों ने बिल्ली समझकर उसे समीप से देखने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुए का बच्चा विद्यालय के बच्चों की भीड़ देखकर समीप में बने शौचालय में छिप गया।
विज्ञापन


बच्चे बड़ी पूंछ देखकर तेंदुए के बच्चे को पहचान गए और उन्होंने शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। कुछ ही समय में यह सूचना पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण मौके पर तेंदुए के बच्चे को देखने के लिए एकत्रित हो गए। सूचना पर एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक चकरनगर राजेंद्र विक्रम सिंह, सैंक्चुअरी के डिप्टी रेंजर चंद्रभान सिंह सेंगर सहित पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। सैंक्चुअरी वार्डन कृष्ण चंद्र शेखर ने लायन सफारी की टीम के साथ ग्राम पंचायत भवन के शौचालय में कैद तेंदुए के शावक को कपड़े से पकड़कर अपने साथ लाइन सफारी ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed