{"_id":"6384a232e7806242564bac35","slug":"etawah-leopard-body-found-stuck-in-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: पेड़ में फंसा मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: पेड़ में फंसा मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने जताई ये आशंका
Mon, 28 Nov 2022 05:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:32 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में पेड़ में तेंदुए का शव फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
पेड़ में फंसा मिला तेंदुए का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में उदी के मुरेंक गांव में एक तेंदुए का शव पेड़ में फंसा मिला। शव पेड़ की दो डंगालों के बीच फंसा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग और सेंचुरी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आशंका है कि शिकार के समय पेड़ पर चढ़ते समय तेंदुआ हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
वन रेंजर हरि किशोरी शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे उदी के मुरेंक गांव में तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि ओम प्रकाश बघेल के खेत में लगे पेड़ की दो डंगालों के बीच में तेंदुए का शव फंसा हुआ था।
विज्ञापन
वन रेंजर ने बताया कि आशंका है कि शिकार करते समय तेंदुआ डंगालों के बीच फंस गया होगा। आसपास जंगल होने कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। भूख और प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन