फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Innocent child swept away in the drain of Mevati Tola, search continues

Etawah: मेवाती टोले के नाले में बही मासूम, तलाश जारी, बच्चों के साथ खेल रही थी

Thu, 24 Jul 2025 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jul 2025 09:03 PM IST
सार

Etawah News: गुरुवार शाम को शुरू हुई बारिश के बाद मेवाती टोले के नाले किनारे बच्चों के साथ खेल रही मासूम बह गई।

विज्ञापन
Etawah: Innocent child swept away in the drain of Mevati Tola, search continues
नाले में बही मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाती टोले के पास खेल रही सात साल की मासूम का पैर फिसल गया। इससे वह नाले में गिर पड़ी। इस बीच बारिश शुरू होने के साथ नाले का बहाव तेज हो गया। काफी तलाश के बाद भी मासूम का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर है। एसडीआरएफ की टीम को तलाश के बुलाया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवाती टोला निवासी मुस्तफा ऑटो चालक हैं। गुरुवार की शाम उनकी बेटी अनम (7) शाम करीब चार बजे मोहल्ले से निकले नाले के किनारे खेल रही थी। इस बीच उसका पैर फिसलने से वह नाले में गिर पड़ी। साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को जब तक जानकारी दी तब तक बारिश होने की वजह से नाले का बहाव तेज हो गया और मासूम नाले में बहती चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सूचना पर देर शाम पुलिस, नगर पालिका, दमकल और आपदा प्रबंधन टीम पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि नाले का बहाव काफी तेज है। यमुना नदी तक बच्ची की खोजबीन की जा चुकी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्ची की मां निशा ने बताया कि बारिश शुरू होते ही अनम ने कहा कि वह नहाने जा रही है। एसडीएम विक्रम सिंह राघव ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमें लगी हुई हैं। बच्ची का पता नहीं लग सका है। एसडीआरएफ को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed