फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Huge fire broke out in a clothes shop

Etawah: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

Mon, 29 Apr 2024 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Apr 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Huge fire broke out in a clothes shop
कपड़े की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में शहर के मुख्य बाजार पक्की सराय स्थित कपड़े की एक दुकान में रविवार देर शाम आग लग गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम व पहली मंजिल पर स्थित दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर कोतवाली स्थित पक्की सराय कपड़ों का मुख्य बाजार है। रविवार के चलते बाजार बंद था। रविवार रात एक कपड़े की दुकान से कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही दुकान मालिक युसुफ को भी दी गयी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और धुआं देखकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग दुकान के ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल व दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। यही नहीं अंडर ग्राउंड में बने गोदाम में भी आग पहुंच गयी। फायर ब्रिगेड की दो और गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर जैसे तैसे काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान व गोदाम में रखे कपड़े जलकर खाक हो चुके थे। व्यापारी ने लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया है। उधर आग की जानकारी पर बाजार के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। लेकिन अपनी अपनी दुकानें सुरक्षित देखकर उन लोगों ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed